फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर 40 ट्रकों का आनलाइन हुआ चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर शनिवार की रात 40 ट्रकों का आन लाइन चालान किया गया। ओवरलोड चलने वाले व मनमानी तरीके से परिवहन कर रहे लोगों पर अंकुश लगाये जाने के उद्देश्य से शनिवार की रात उपजिलाधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में परिवहन व पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर वाराणसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे ओवरलोड ट्रकों को आनलाइन चालान किया। जमुई से नरायनपुर तक चलाये गये अभियान में कुल 40 ट्रकों का आनलाइन चालान किया गया। अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्रवाई की खबर लगते ही तमाम ट्रक चालकों ने जहां तहां सुरक्षित स्थान देख ट्रक खड़ा कर दिया और मौके से इधर- उधर हट गये, जिससे वह अधिकारियों की निगाह से बच गये। हालांकि अधिकारी देर रात तक अभियान चलाकर कार्रवाई में जुटे रहे। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि चालान किये गये ट्रकों का अर्थदंड लगभग 16 लाख रुपया होगा। कार्रवाई के दौरान पीटीओ परिवहन विभाग, पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार यादव प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें