पटेहरा। संतनगर थाने के रामपुर अंतरी में भूत-प्रेत के चक्कर में दो पट्टीदारों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनाें पक्ष के 10 लोगों का चालान कर दिया।
गांव निवासी मिंता कोल ने बताया कि विवाहित पुत्री अक्सर बीमार रहती है। ससुराल के लोग भी उसे तीन साल से छोड़ दिए हैं। वह मायके में ही रहती है। गांव के ही एक ओझा ने बताया कि पट्टीदारों ने भूत-प्रेत कर दिया है। रविवार को देर शाम दोनों में विवाद बढ़ गया। विपक्षी कांता ने भी सोमवार को तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। संतनगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया इस मामले में एक पक्ष के कांता (50), फुलदेइया (48), विजय शंकर (40) और दूसरे पक्ष के मिंता (49), राजा कोल (38), विमला (45), पचुई (48), जगदीश (27), गायत्री (32) तथा रुक्मणी (45) समेत 10 लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया गया।