फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कलेक्ट्रेट और तहसील का निरीक्षण करेंगे राजस्व परिषद के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद के अध्यक्ष हेमंत राव बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट अथवा किसी तहसील का निरीक्षण कर सकते हैं। राजस्व परिषद के प्रस्तावित निरीक्षण कार्यक्रम को देखते हुए अधिकारी बुधवार को तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन

राजस्व परिषद के अध्यक्ष 15 फरवरी को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट अथवा किसी तहसील का निरीक्षण कर सकते हैं। साथ ही जिलाधिकारी के साथ राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा करेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के साथ बैठक कर मंडल स्तर के राजस्व वादों तथा राजस्व विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके बाद वे शाम चार बजे प्रयागराज रवाना हो जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। बुधवार को दिन भर अधिकारी फाइलें दुरुस्त करने में जुटे रहे। अभिलेख कक्ष सहित पूरे परिसर को चमका दिया गया है। सभी पटल पर पटल सहायक तैनात रहे और अपने लंबित कार्यों को निपटाने में जुटे रहे। र्मचारियों को समय से कार्यालय आने व कार्य में प्रगति लाने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें