फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और प्रदेश की सरकार मजदूर विरोधी : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे ब्लॉक के सुमतिया गांव में चौपाल लगाकर मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक व नेशनल कोऑर्डिनेटर अनुसूचित जाति विभाग के मध्य प्रदेश के प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी रहे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार मजदूर विरोधी है। कहा कि भाजपा की सरकार में सभी वर्ग के लोग आज परेशान हैं। जनता महंगाई बेरोजगारी से परेशान है युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। कहा कि जब केंद्र में जब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार बनी थी तभी मनरेगा और खाद्य सुरक्षा कानून जैसे योजनाओं को लागू कर कर गरीब जनता को फायदा पहुंचाने का काम किया। आज भाजपा सरकार उद्योगपतियों को बढ़ाने का काम कर रही है। अर्चना चौबे ने कहा कि मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। संचालन रवि शंकर तिवारी ने किया। जगदीश्वर दुबे, जनार्दन पाठक, भूपेंद्र शुक्ला, ई. कृष्ण गोपाल चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें