फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने चिकित्सकों समेत 14 कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को सुबह जिला महिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीडीओ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने ऑपरेशन थियेटर, दवा कक्ष, जननी सुरक्षा योजना, आयुष्मान कक्ष आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों ने शिकायत की कि उन्हें भोजन नहीं मिला है। इस पर सीडीओ ने टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। इस दौरान अस्पताल में सीबीसी की जांच भी नहीं होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

सीडीओ निरीक्षण करने पहुंचीं तो कई डॉक्टर व अन्य स्टाफ अनुपस्थित रहे। सीएमएस कक्ष रजिस्टर देेखने पर पता चला कि डॉ. रिंकू 17 अगस्त से अनुपस्थित हैं। बताया गया कि उन्होंने त्याग पत्र दे दिया है। मेडिकल कॉलेज की उपस्थिति पंजिका देखने पर पता चला कि डॉ. दिव्या व स्टाफ नर्स साक्षी सिंह अनुपस्थित हैं। महिला चिकित्सालय में संविदा पर तैनात कार्मिकों की उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। इस दौरान पता चला कि डॉ. फरहा जैदी, स्टाफ नर्स सोनम यादव, एएनएम रेखा पूरे अगस्त माह में अनुपस्थित हैं। डॉ. ज्योतिमा श्रीवास्तव 22 अगस्त से अनुपस्थित बताई गईं। काउंसिलर सविता श्रीवास्तव, एएनएम उषा, एकाउंटेंट अरुण कुमार भी अनुपस्थित पाए गए।
तृतीय श्रेणी कर्मचारियों में फार्मासिस्ट मूलचंद, सिस्टर निशा शर्मा भी अनुपस्थित रहीं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में कांता राम व प्रीति जायसवाल अनुपस्थित रहीं। सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगें। उन्होंने स्पष्टीकरण की रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य और सीएमओ को निर्देश दिया कि अस्पताल में व्याप्त कमियां अविलंब दूर कराएं।
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण के दौरान सर्जिकल वार्ड का शौचालय गंदा मिला। वार्ड में भर्ती मरीज रीना निवासी ग्राम लोहंदी खुर्द ने बताया कि मंगलवार को बच्चा पैदा हुआ है और बुधवार को डिस्चार्ज करने की बात कही जा रही है। उन्होंने भोजन नहीं मिलने की भी शिकायत की। इस पर सीएमएस डॉ. संजय पांडेय ने बताया कि भोजन की व्यवस्था के लिए जिस फर्म के साथ अनुबंध किया गया था कि उसकी अवधि समाप्त हो गई है। इसके चलते व्यवस्था कर नाश्ता आदि दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से टेंडर प्रक्रिया की पूरी जा रही है। सर्जिकल वार्ड के पीछे की ओर से बाहर निकलने पर वहां काफी गंदगी दिखी। सुरक्षा गार्ड के संबंध में बताया गया कि इसके लिए कमांडेंट होमगार्ड को पत्र लिखा गया है। दवा कक्ष में अनीता दवा ले रही थीं। उनसे सीडीओ ने बात की। इस पर अनीता ने बताया कि चिकित्सक ने मल्टी विटामिन का ड्राप लिखा है, परंतु यह अस्पताल में नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें