सीखड़। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने रविवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पोलिंग पार्टियों के लिए वाहन कम होने पर उन्होने नाराजगी जताते हुए तत्काल वाहन व्यवस्था किए जाने का निर्देश दिया। क्षेत्र के आराजी लाइन सुल्तानपुर में एक प्रधान प्रत्याशी की रविवार को निधन हो गया। वहीं दो दिन पूर्व भी रामगढ़ गांव में बीडीसी सदस्य उम्मीदवार की भी मृत्यु हो गई। चुनाव अधिकारी डॉ घनश्याम प्रसाद ने बताया कि कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। जिसके चलते पोलिंग पार्टियों को उक्त गांव में रवाना कर दिया गया है।