फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सीडीओ ने किया मशरूम केंद्र व कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने रविवार को राजगढ़ विकास खंड के धनसिरिया में डेढ़ करोड़ से बनने वाले कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया। साथ ही बघौड़ा के मशरूम उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण कर जायजा लिया।
विज्ञापन

धनसिरिया में बनने वाले कोल्ड स्टोरेज की क्षमता सात सौ टन की प्रस्तावित है, लेकिन अभी डेढ़ सौ टन की क्षमता की व्यवस्था की गई है। साथ ही दो सौ टन का क्षमता का कोल्ड स्टोरेज निर्माणाधीन है। शेष साढ़े तीन सौ टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था अगले चरण में की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस बार सोनभद्र व मिर्जापुर जिले के राजगढ़ व पटेहरा विकास खंड में कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था नहीं होने से कई किसानों ने टमाटर तोड़ा ही नहीं है, जबकि यह टमाटर का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। जब एक व्यवसायी ने कोल्ड स्टोरेज के लिए आवेदन किया तो उनको स्वीकृति दी गई। अब सीजन में किसानों को टमाटर को संरक्षित करने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने इसी विकास खंड के बघौड़ा में स्थापित मशरूम उत्पादन केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मशरूम को एमडीएम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन अत्यधिक महंगा होने के कारण वर्तमान में यह संभव नहीं है। इसलिए सर्दी के मौसम में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने इन केंद्रों के विकास पर खुशी जताई और कहा कि इससे किसानों के उत्पाद संरक्षित होंगे। साथ ही जो उद्यमी किसान इसमें लगे हैं, उनकी आय भी बढ़ेगी। जिला उद्यान अधिकारी मेवाराम ने सीडीओ को इन उत्पादों व संयंत्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें