फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस से शुरू हुई सीबीएसई बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
लाल डिग्गी स्थित लायंस स्कूल के परिसर पर कंप्यूटर एप्लीकेशन सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का पेपर मि? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बुधवार को पहला प्रश्न पत्र कंप्यूटर साइंस का रहा। पहले दिन बुधवार को केवल दो केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 25 परीक्षार्थी शामिल हुए। पहले दिन लायंस स्कूल व आमघाट स्थित सनबीम स्कूल में परीक्षाएं हुईं। लायंस स्कूल में 12 वीं की कंप्यूटर अनुप्रयोग व आमघाट स्थित सनबीम स्कूल में 10 वीं की पेंटिंग की परीक्षा हुई। लायंस स्कूल में इस परीक्षा में सभी 16 पंजीकृत बच्चे शामिल हुए। जबकि सनबीम में पंजीकृत नौ बच्चे भी परीक्षा में शामिल रहे। सीबीएससी में इस बार जिले में 11 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें 10वीं और 12वीं में मिलाकर साढ़े पांच हजार बच्चे शामिल होंगे। कोविड- 19 के चलते सीबीएसई ने दो टर्म में परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। इस बार दसवीं में जिले में तीन हजार 323 तथा 12 वीं में दो हजार 13 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। सीबीएसई के सिटी कोआर्डिनेटर डा. एनके पांडेय ने बताया कि परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे से शुरु होकर दोपहर एक बजे तक हुई। पहले दिन सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के बाद उसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर बोर्ड के कार्यालय भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें