राजगढ़। स्थानीय चौकी क्षेत्र के नदिहार बाजार में मंगलवार की सुबह किसी दुकान पर खरीदारी के दौरान चोर ने ग्राहक की जेब से पैसा निकाल लिया। ग्राहक द्वारा इसकी सूचना स्थानीय चौकी को दिया गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर चोर को पकड़ कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में चौकी प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने चोर का नाम बताने से इंकार कर दिया। बताया कि चोर को जेल भेज दिया गया है। चोर का नाम नहीं बताने के कारण पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।