फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में एक को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । धोखाधड़ी के मामले में कछवां क्षेत्र के तुलापुर गांव से बलिया की एसओजी टीम एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। आरोपी ने बलिया में पतंजली एजेंसी के नाम पर एक व्यक्ति से आठ लाख रुपये सिक्योरिटी मनी के नाम पर लिया था। जिसको बाद में एजेंसी न देने के बाद पैसा वापस नहीं दिया गया। एजेंसी के नाम पर लेने वाले गायब हो गए। उसी सिलसिले में चार लोगों के खिलाफ बलिया में नामजद एफआईआर 2018 में दर्ज किया गया था। पुलिस की छानबीन में कछवां थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव के एक व्यक्ति का नाम सामने आया। जिसे बलिया एसोजी कछवां पुलिस की मदद से पकड़कर अपने साथ ले गई। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि बलिया में पतंजलि के एजेंसी देने के नाम पर वहा के एक व्यापारी से आठ लाख रुपये सिक्योरिटी मनी के नाम पर एकाउंट में ट्रांसफर किया था। उसी मामले में बलिया एसोजी टीम आरोपी को ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें