मिर्जापुर। जिले के तीन वृहद गोआश्रय स्थलों का बृहस्पतिवार को लोकार्पण किया गया। प्रदेश के पशु पालन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वर्चुअली तीनों गोआश्रय स्थलों का लोकार्पण किया। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे गोवंश संरक्षण में सुविधा होगी। इस अवसर पर पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव, निदेशक व अन्य थे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. भूपेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि जिले के पटेहरा विकास खंड के देवरीकला, सिटी विकास खंड के परसिया व लालगंज विकास खंड के उसरी पांडेय में गोआश्रय स्थल बनवाए गए हैं। इनमें प्रत्येक की क्षमता 450 गोवंश व लागत प्रत्येक की 1. 60 करोड़ रुपये है। कहा कि लोकार्पण के समय पटेहरा में डा. संदीप सिंह, परसिया में वे स्वयं तथा लालगंज में डा. तेजेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कहा कि इससे गोवंशों का संरक्षण उचित प्रकार से हो सकेगा।