फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से मवेशी घायल, ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
हलिया बालू लदी ट्रक से बछड़े के घायल के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हलिया चौराहे पर करते प्रदर्शन।? - फोटो : MIRZAPUR
विज्ञापन
मिर्जापुर। कब्सा में शुक्रवार की सुबह ओवरलोड बालू लदे ट्रक से कुचलकर बछड़ा घायल हो गया। ग्राम प्रधान ने बछड़े का उपचार कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ओवरलोड बालू-गिट्टी लदे वाहनों को रोककर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष शिव बाबू सेठ की अगुवाई में बाजार स्थित चौराहे के पास वन सेंचुरी से ओवर लोड गाडि़यों को रोक कर वन विभाग व परिवहन विभाग के विरोध में नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के साथ वन विभाग के उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की। बताया कि जंगल क्षेत्र से ओवरलोड वाहनों के गुजरने से जंगली जानवर और पशुओं की आए दिन मौत हो रही है। इससे सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है। राजस्व को भी चूना लग रहा है। गिट्टी बालू लाद कर जड़कुड़ मार्ग से हलिया होते हुए अवैध परिवहन करने वाले वाहनो को रोकने व लावारिश मवेशी को कुचलने वाले ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। प्रदर्शन कर्ताओं ने कहा कि यदि अवैध परिवहन नहीं बंद हुआ तो धरना दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शिव बाबू सेठ, मुन्ना सिंह, दुर्बल तिवारी, जितेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें