फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान गिरने से मवेशियों की मौत, कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़/हलिया। पिछले दो दिन दिनों से रह-रह कर हो रही बरीश के चलते जिले में कई स्थानों पर कच्चे मकान धराशायी हो गए है। मकानों के गिरने से ग्रामीण इलाकों में मवेशियों की मौत हो गई। मडि़हान थाना क्षेत्र के धौरहा ग्राम पंचायत के तेंदुआ पूरवा निवासी अर्जुन आदिवासी का कच्चा मकान गिरने से मकान के अंदर बांधी गई एक दर्जन बकरियों की दबकर मौत हो गई। इसी गांव निवासी दौलत राम यादव का मकान जमींदोज हो गया। इससे लगभग एक दर्जन गाय घायल हो गई है। गांव के गोपाल सिंह पटेल, राम नरेश यादव का भी कच्चा मकान मकान जमींदोज हो गया है। हलिया थाना क्षेत्र के औरा गांव निवासी पशु पालक केवला पाल अपने घर के बगल में स्थित कच्चे मकान में करीब 25 बकरियों को रखा था। शनिवार की रात से झमाझम बारिश से कच्चा मकान धराशायी हो गया। इसे मकान में मौजूद बकरियां दब गई। पशु पालक ने कच्चे मकान के मलबे को हटाया। उसमें से तीन बकरियों की मौत हो चुकी थी। चार बकरियां मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। अन्य बकरियों को पशु पालक ने सुरक्षित मलबे से निकाला। घटना की जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल सहित पशु चिकित्सक कमलेश कुमार बकरियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पशु पालक ने तहसील प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें