फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गोंड समाज के लोगों को दिया जाय जाति प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। गोंड़वाना समाज के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मड़िहान तहसील में एक दिवसीय धरना दिया। प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने जाति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आवाज बुलंद की। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सभा में शंकर सरौतिया ने कहा कि तहसील अधिकारी व कर्मचारी गोंड़ समाज के छात्रों को विभिन्न जातियों में बांटकर शिक्षा से वंचित कर रहे हैं। तहसील से छात्रों का जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से शिक्षा अधूरी रह जा रही है। इस स्थिति में गोंड़ समाज के छात्र सरकारी नौकरियों से वंचित रह जाते हैं। सैकड़ो की संख्या में गोंड समाज के लोग सड़क से मार्च में नारेबाजी करते हुए दोपहर तहसील परिसर में दाखिल हुए। पदाधिकारियों ने कहा कि मांगे नही मानी गयी तो आगे लड़ाई जारी रहेगी। तहसीलदार लालता प्रसाद द्वारा जांच के बाद पात्र को प्रमाण पत्र निर्गत करने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सभा का समापन किया गया। इस अवसर पर शिवकुमार, विजय, अजय, ओमप्रकाश, निशांत, विरेन्द्र, शिला गोंड़, श्यामलवती, मंजू आदि लोगों ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें