ड्रमंडगंज। थाना क्षेत्र के देवरी पूरब गांव में बुधवार की रात चोर एक मकान से 50 हजार नकद और आभूषण उठा ले गए। भवन स्वामी ने बृहस्पतिवार को दोपहर में चोरी की घटना की तहरीर दी।
देवरी पूरब गांव में बुधवार की रात बिज्जी लाल केसरी के मकान में छत से सीढ़ी के सहारे घुसे चोर बाक्स में रखे 50 हजार रुपये नकद और आभूषण निकाल ले गए। परिवार के लोग सुबह जब सोकर उठे तो दरवाजा खुला दिखा। कमरे के अंदर बाक्स में रखे 50 हजार रुपये नकद व सोने-चांदी के आभूषण भी नहीं थे। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस व थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र सरोज ने जांच पड़ताल की। गृहस्वामी बिज्जी लाल केसरी ने बृहस्पतिवार को दोपहर में ड्रमंडगंज थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज जितेंद्र सरोज ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है।