फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नए पुरवा अर्जुनपुर स्थित सिंचाई विभाग के न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर से चोर रविवार को दिन में एक लाख 10 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण उठा ले गए। रविवार को शाम को वाराणसी से श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन कर परिवार के लोग घर आए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। कमरे में सामान बिखरे पड़े थी। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नए पुरवा अर्जुनपुर निवासी छोटक सिंह सिंचाई विभाग चंदौली में न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं। वे रविवार को सुबह अपने परिवार के सदस्यों के साथ वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के गए थे। रविवार को शाम करीब छह बजे दर्शन कर घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। घर के अंदर कमरे में आलमारी टूटी थी। उसमें रखे सामान बिखरे पड़े थे। आलमारी से एक लाख 10 हजार रुपये नकद, सोने की एक हार, एक झुमका, कान की बाली, सोने की टप्स, कान का सेट, सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की छागल, चार जोड़ी पायल, 11 चांदी के सिक्के आदि गायब थे। छोटक सिंह ने देहात कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। छोटक सिंह में बताया कि नकद रुपये और गहने मिलाकर लगभग 20 लाख रुपये की चोरी हुई है। देहात कोतवाल राणा प्रताप सिंह ने बताया कि चोरी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। जल्दी ही चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें