बिजली की चोरी पर रोक लगाने के लिए विभाग की ओर से छापामार कर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक विद्युत उपकेंद्र चील्ह क्षेत्र में कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। 25 हजार रुपया से अधिक के बकायेदारों के खिलाफ आरसीजारी होगी। बकाया जमा किए बिना यदि चोरी छिपे बिजली प्रयोग करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अवर अभियंता टंकेश कुमार मिश्र ने बताया कि उपकेंद्र के अंतर्गत 4293 उपभोक्ता हैं। जिन्होंने संयोजन लेने के बाद से आज तक कोई भुगतान नहीं किया है। अवर अभियंता ने बताया कि ऊर्जा विभाग के निर्देश पर ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ चरणबद्ध कारवाई की जाएगी। बताया कि दो माह में ऐसे सभी उपभोक्ताओं की बिजली काट दी जाएगी।