जमालपुर। जिवनाथपुर कंचनपुर स्टेट हाईवे पर तेतरिया खुर्द गांव के पास रविवार को अज्ञात बाइक के धक्के से बालक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बालक की मौत से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ स्टेट हाईवे जाम कर दिया था। बालक रवि के पिता सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने रविवार की देर रात अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।