फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रॉड से हमला करने वाले तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के देवहट खरका टोला में एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला करने वाले तीन आरोपियों पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को देर रात युवक की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हमले में घायल अनिल बिंद की मां श्याम कली की तहरीर पर पुलिस ने खरका टोला निवासी छठी लाल कोल, लालबाबू और नीरज उर्फ लाइसेन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई तहरीर में श्याम कली ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र अनिल को तीनों आरोपी बुधवार की रात दो बजे मछली पकड़ने के लिए बुलाकर ले गए थे। जहां शराब पीकर तीनों लोग बेटे को लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुत्र बेहोशी की हालत में रात भर खरका बस्ती में पड़ा रहा। घायल पुत्र का अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज अरविंद कुमार सरोज ने मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें