फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में दर्ज हुआ छेड़खानी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के रेक्सा गांव में सोमवार को जमीन बंटवारे को लेकर दो भाईयों में हुए मारपीट में पुलिस ने एक पक्ष तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। एक ने आरोप लगाया था कि उसके भाई ने जमीन बंटवारे को लेकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वाहर कर घायल किया है। मामला जब मड़िहान थाने पहुंचा तो दूसरे भाईने बहू के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई । इस मामले में मड़िहान इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी सहित कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें