लालगंज। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुत्री का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री का पड़ोसी युवक ने अश्लील वीडियो इंटरनेट पर अपलोड किया है। इससे उनकी पुत्री तनावग्रस्त चल रही है। थानाध्यक्ष ज्ञानू प्रिया ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपी अभ्यास कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।