हलिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी को बहला कर भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को तीन लोगों के खिनाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मंगलवार को किशोरी के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात फरवरी की शाम को उसकी पुत्री शौच के लिए बाहर सिवान में गई थी। उसी दौरान गांव की ही एक महिला सविता बेगम, खुर्शीद अली पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गए। रास्ते में अबू तालीम निवासी छतरिहा ने उनको गाड़ी से लेकर गया। प्रभारी निरीक्षक देवी वर शुक्ल ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी का पता लगाया जा रहा है।