जिगना। जिगना पुलिस ने हाथी को हड़पने और उधारी रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा कला गांव निवासी संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि उनके पिता बीमार रहते हैं। एक दूर के रिश्तेदार विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार उनके पास आता-जाता सेवा करता था। उसने पिता से हथिनी जयमती का देखरेख करने के लिए कागज पर लिखवा लिया। साथ ही डेढ़ लाख रुपये भी ले लिया। आरोप है कि हाथी का कागजात व पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कहा कि हाथी के मालिक हम है। उसके पिता से मतलब नहीं है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।