लालगंज। क्षेत्र निवासी एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की रात को युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज किया। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने आरोप लगाया कि वह मंगलवार की शाम को खेत की ओर गई थी। गांव का एक युवक उसे पकड़कर खेत में ले गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने घर आकर परिजनों को सारी बात बतया। इसके बाद परिजन बुधवार की सुबह बुधवार की सुबह थाने में तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससीएसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एससीएसटी की जांच सीओ लालगंज करेंगे। संवाद