रिवाल्वर लहराकर धमकी देने के वायरल वीडियो में मामले में चील्ह पुलिस ने रविवार को तहरीर मिलने पर रात को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को एक युवक का रिवाल्वर लहराते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो चील्ह थाना क्षेत्र के महंगीपुर का बताया जा रहा था। रिवाल्वर लहराने वाला चील्ह थाना क्षेत्र के ही महंगीपुर गांव का संजय अग्रहरी है। जो महंगीपुर गांव के प्रधान दिनेश अग्रहरि का छोटा भाई है। मामला एक प्रेम प्रपंच की से जुड़ा है । वीडियो वायरल में युवक ने लड़की के मौसी के संबोधन में लड़की के पिता को धमकी दे रहा है। राजाराम के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने रविवार को संजय कुमार अग्रहरी व दिनेश कुमार अग्रहरी के ऊपर जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया। थाना प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने रिवाल्वर लहराने वाले आरोपी उसके भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया है।