फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मूर्तियां फेंकने के मामले में सात पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव में नीम के पेड़ के नीचे रखी गई मूर्तियों को फेंके जाने के मामले में कार्रवाई हुई है। गांव के ही बहादुर लाल मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने मदारपुर गांव निवासी सात लोगों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि नौ दिसंबर को मदारपुर गांव में स्थित एक बगीचे में नीम के पेड़ के नीचे रखी राधा कृष्ण, शिव लिंग, नंदी महाराज की मूर्तियों को फेंका गया था। सभी मूर्तियां मिल गई हैं। संदेह के आधार पर सात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें