फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के छीतपुर में मनरेगा के भुगतान में हेरफेर कर अपने परिजनों को लाभ पहुंचाने वाले ग्राम रोजगार सेवक के विरुद्ध देहात कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। छीतपुर निवासी लालता प्रसाद ने ग्राम रोजगार सेवक के खिलाफ मनरेगा में धांधली की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों से की थी। सीडीओ के निर्देश पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी/प्रभारी बीडीओ सिटी डा. अभिनीत कुमार द्वारा की गयी थी। प्रभारी बीडीओ ने पाया कि मुन्ना लाल जॉबकार्ड संख्या 190 तथा संजय जॉबकार्ड संख्या 244 दोनों एक ही व्यक्ति का नाम है। जो ग्राम रोजगार सेवक के सगे भाई हैं। जॉबकार्ड के सहारे 23 हजार 772 रुपये मनरेगा का धन गबन किया गया है। शिकायत की जांच के आधार पर सीडीओ के निर्देश पर वर्तमान खंड विकास अधिकारी रामदरस चौधरी ने देहात कोतवाली में आरोपी ग्राम रोजगार सेवक पंकज कुमार मौर्य के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। देहात कोतवाल का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें