फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: चालक, स्टोन क्रशर प्लांट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। पुलिस ने अवैध परिवहन के आरोप में बुधवार की रात डंपर चालक, अज्ञात स्टोन क्रशर प्लांट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने गिट्टी लदा डंपर सीज कर पकड़े गए अयोध्या के हैदरगंज के डंपर चालक अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बुधवार को डकही में क्रशर प्लांट में खनिज मोहर्रिर अरशद इकबाल, मानचित्रकार लक्ष्मीकांत यादव के साथ जांच कर रहे थे। तभी गिट्टी लदा डंपर आते हुए दिखाई दिया। उसे रोक कर चालक से कागजात मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद चालक और वाहन को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि खान निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम की तहरीर पर डंपर चालक व अज्ञात क्रशर प्लांट संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। डंपर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें