फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: रात में सोते समय दरी बुनकर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के हयातनगर मोहल्ले में सोते समय एक दरी बुनकर की मौत हो गई। सुबह कमरे में उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

हयातनगर निवासी सरफराज अली दरी बुनाई का काम करते हैं। कारखाने में आठ लोग दरी की बुनाई करते हैं। जो उसी में रहते हैं। बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के सियाचौर खुर्द निवासी उमेश चौहान (45) भी वहां काम करते थे। रविवार को सुबह वे सोकर नहीं उठे। जांच करने पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि रात में दरी बुनकर ने शराब का सेवन किया था। सुबह सोकर नहीं उठा। जांच करने पर पता चला वह मृत अवस्था में पड़ा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें