सक्तेशगढ़। चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के सामने से एक बाइक सवार व्यक्ति को कार सवार कुछ लोग जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। पुलिस छानबीन में जुटी है।
सक्तेशगढ़ पुलिस चौकी के सामने से कार सवार बदमाश एक बाइक सवार व्यक्ति को जबरन गाड़ी में बैठाने के बाद उसे लेकर चले गए। राहगीरों से मिली सूचना पर चौकी प्रभारी उदय राज सिंह मौके पर पहुंचकर बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ ले गए। जहां नंबर से पता चला कि बाइक राम प्रवेश वर्मा निवासी पचोखरा थाना मड़िहान की है। बाइक सवार को कौन लोग और किस बात को लेकर ले गए, उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस सक्रिय हुई तो जांच के दौरान सोनभद्र के करमा से कुछ लोग पकड़े गए हैं। सीओ चुनार अशोक कुमार ने बताया कि लेनदेन का मामला था। मामले की जांच की जा रही है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।