चील्ह। थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव में रविवार को दोपहर में कार की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई और मवेशी घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के श्रीपट्टी गांव के राजेश कुमार यादव के घर के पास टिन शेड में आठ पशु बंधे थे। रविवार को दोपहर में गोपीगंज की तरफ से आ रही कार असंतुलित होकर टिन शेड में घुस गई। इससे कार की चपेट में आने से एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में चार मवेशी घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी चेतगंज को दी। चौकी प्रभारी आशुतोष सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पशु चिकित्सालय चील्ह में घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने घायल पशुओं का उपचार किया।