विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बंगाली चौराहा के समीप शायर माता मंदिर के पास दर्शनार्थियों से भरी तेज रफ्तार कार शुक्रवार को देर रात डिवाइडर से टकरा गई। इस हादमें तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जौनपुर जनपद के बदलापुर गांव से कुछ लोग दर्शन करने के लिए विंध्याचल मंदिर आएं हुए थे। दर्शन के बाद वे घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में शायर माता मंदिर के पास सड़क के बीचोबीच बने डिवाइडर से कार टकरा गई। इस हादसे में कार सवार संजू देवी (22) पत्नी रमेश कुमार, रानी देवी (24) पत्नी अमृत लाल तथा बेचन लाल (45) घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।