जहां डॉक्टर ने कलावती और मुनीब को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रोशन को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। जहां देर रात उसकी भी मौत हो गई । घायल विकास (26) उसकी पत्नी ज्योति (24), विकास की भाभी कुसुम (30) और मुनीब की पत्नी लक्ष्मीना (38) का ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर में उपचार चल रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।