राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग स्रोत- संस्था
- फोटो : Archive
मिर्जापुर। राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 19वें पुण्य स्मृति दिवस पर ब्रह्माकुमारीज की ओर से आयोजित विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान के चौथे दिन राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में रक्तदान शिविर लगा। इसमें 43 ने रक्तदान किया। चार दिनों से चल रहे अभियान में आज छात्र-छात्राओं ने विशेष उत्साह के साथ सहभागिता की। शिविर में 68 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, 43 पात्र ने रक्तदान किया। इस दौरान बीके बिंदू, वीरेंद्र सिंह मरकाम, कृष्णनंद हैहयवंशी, अभिषेक साहू आदि रहे।