फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूछताछ के लिए पुलिस चौकी पर बुलाया, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार थाना क्षेत्र के धौहां गांव निवासी एक लापता व्यक्ति के बारे में पूछताछ के लिए चकगंभीरा पुलिस चौकी पर गांव के एक व्यक्ति को सोमवार की सुबह बुुलाया गया था। जिसका शव मंगलवार की सुबह घर से दो किमी दूर विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर मिला। सुबह शव मिलने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक के परिजनों ने लापता व्यक्ति के परिजनों और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सूचना पाकर एसपी, एएसपी ऑपरेशन ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल किया। तहरीर के आधार पर जीआरपी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

धौहां गांव निवासी राजेश पटेल 13 जून से लापता है। राजेश की पत्नी और बहन ने गांव निवासी कपिल सिंह पटेल पर आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस चौकी चक गंभीरा में की थी। मामले में पूछताछ के लिए चकगंभीरा पुलिस चौकी प्रभारी ने कपिल पटेल को बुलाया। कपिल पटेल का छोटा पुत्र विकास पिता को लेकर पुलिस चौकी पर गया। कपिल का शव मंगलवार की सुबह चार बजे घर से दो किमी दूर विश्वनाथपुरी रेलवे फाटक के पास रेलवे लाइन पर मिला। सिर में चोट लगी थी। ट्रैक मैन ने शव मिलने की सूचना मृतक के बड़े पुत्र राकेश को दी। राकेश ने बताया कि गांव निवासी लापता राजेश पटेल के लापता मामले में उसकी पत्नी और बहन धमकी दे रही थी कि राजेश नहीं मिले तो उसके पिता को फंसा देंगी। जिससे उनके पिता कपिल तनाव में थे। एक जुलाई को राजेश की पत्नी और दो बहन पुलिस चौकी पर पहुंची। पुलिस चौकी के दीवान नरेंद्र यादव ने उनके पिता को बुलाया। छोटा भाई विकास सुबह नौ बजे पिता को लेकर चौकी पर गया। वहां पिता से पूछताछ की जा रही थी। इस बीच सुबह से शाम तक छोटो भाई पुलिस चौकी पर तीन बार गया। पुलिस ने कहा पूछताछ कर छोड़ देंगे। इसे बाद सुबह रेलवे ट्रैकमैन ने रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना दी। सूचना चकगंभीरा चौकी प्रभारी को दी, पर वो नहीं पहुंचे। इसके बाद अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई। आरोप लगाया कि पुलिस चौकी पर उनके पिता को प्रताड़ना दी गई। लापता व्यक्ति के परिजन भी प्रताड़ित कर रहे थे। जीआरपी थाने पर तहरीर देकर प्रताड़ित करने वाले लापता व्यक्ति राजेश की पत्नी और बहन पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। मामला गंभीर होने पर पोस्टमार्टम हाउस पर चुनार, पड़री व जमालपुर थाने की फोर्स लगाई गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार ने मौके पर पहुंच कर फॉरेंसिक टीम के साथ छानबीन किया। मृतक धौहां गांव में टेंट का कारोबार करता था। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्री है।

.........................................
पोस्टमार्टम की हुई वीडियोग्राफी
मिर्जापुर पोस्टमार्टम हाउस मे मृतक कपिल सिंह पटेल का पोस्टमार्टम मंगलवार को डाॅ.पवन राव व डाॅ. सुमित के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें