फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत रख कर हरियाली तीज पर शिव-पार्वती का किया ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रविवार को हरियाली तीज महिलाओं की तरफ से उल्लास पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रह कर भगवान शिव व माता पार्वती की आराधना की। शुभ मुहूर्त में सुबह जल्दी उठकर गंगा स्नान आदि करने के बाद हरे वस्त्र धारण कर महिलाएं पूजन की तैयारी में जुटी रहीं।
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ को धतूरा, बेल पत्र, सफेद फूल व माता पार्वती को शृंगार का सामान चढ़ाया। नगर के बरियाघाट श्री पंचमुखी महादेव, ताड़केश्वर महादेव, बूढ़ेनाथ मंदिर में सुबह महिलाओं की भीड़ रही। उधर, हरियाली तीज पर विंध्य क्षेत्र के शिवालयों में व्रती महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक एवं दर्शन पूजन कर कथा का श्रवण किया। शिवपुर स्थित रामेश्वरम मंदिर, कंतित गांव स्थित कंतितेश्वर महादेव मंदिर, बावली चौराहा पर स्थित बाबा बूढ़े नाथ महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाबा भोलेनाथ का दर्शन पूजन कर हरियाली तीज की कथा का श्रवण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें