फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर से मध्य प्रदेश जाने के लिए शुरू हुई बस सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मध्य प्रदेश से मिर्जापुर आने-जाने वाले यात्रियोें के लिए खुशखबरी है। शुक्रवार से मिर्जापुर से मध्य प्रदेश के लिए बस सेवा की शुरुआत हो गई। शासन से दो बस मिली है। इसमें एक मिर्जापुर से मध्य प्रदेश जाएगी तो दूसरी मध्य प्रदेश से मिर्जापुर आएगी। इस रूट पर बस का संचालन होने से लालगंज से ड्रमंडगंज तक के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश मिर्जापुर जिले के बार्डर पर है। बार्डर पर होने के कारण मध्य प्रदेश से यात्रियों का आना-जाना होता है, पर अभी तक मिर्जापुर से मध्य प्रदेश के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। मध्य प्रदेश के अलावा बार्डर पर ड्रमंंडगंंज के यात्रियोें को भी आने-जाने के लिए साधन की समस्या होती है। मध्य प्रदेश के लिए डेढ़ वर्ष पहले बस सेवा शुरू हुई थी, पर बस पुरानी होने के कारण सेवा बंद कर दी गई। पिछले नवरात्र में जिले को दो नई बस मिली है। जिसे नवरात्र में चलाने के बाद उसे मध्य प्रदेश के सीधी रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया। मध्य प्रदेश से परमिट न होने के कारण मिर्जापुर वाराणसी रूट पर चल रही थी। अब परमिट की समस्या खत्म हो गई है। शुक्रवार से बस का संचालन शुरू हुआ। मिर्जापुर डिपो की बस को वाराणसी से चलाया जाएगा।
इस संबंध में एआरएम एसके सेठ ने बताया कि वाराणसी से दो बजकर 45 मिनट पर बस मिर्जापुर के लिए चलेगी। मिर्जापुर से पांच बजकर 15 मिनट पर मध्य प्रदेश सीधी के लिए जाएगी। रात 10 बजे के करीब सीधी पहुंचेगी।
विज्ञापन


सात जगह होगा बस का स्टापेज
मिर्जापुर। प्रतिदिन सुबह छह बजे मध्य प्रदेश के सीधी बस स्टेशन से बस मिर्जापुर के लिए चलेगी। मिर्जापुर में दोपहर 12 बजे पहुंचेगी। बस का संचालन होने से मिर्जापुर से सीधी जाने के रास्ते लालगंज, बरौधा, ड्रमंडगंज, इमिलिया, बहरी, हनुमना के लोगों को भी आने-जाने मेें सहूलियत होगी। इन सात स्थानों पर बस का स्टापेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें