लालगंज थाना अन्तर्गत धोबहा देवघटा गाँव के आगे नदी के किनारे बस पलटने से अफरा - तफरी मच गई। घटना में 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताते चलें कि बस जब नदी के पास पहुंची तो ड्राइवर ने किनारे से निकालने का प्रयास किया लेकिन नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई। बस में सवार लोग चीखने लगे। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की सहायता से बस में सवार घायलों की मदद की गई। घटना में अभी किसी की मौत की सूचना नहीं है।