फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सड़क पर पलटी बरातियाें से भरी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर शुक्रवार की भोर में दो बजे बरातियों से भरी मिनी बस अनियंत्रित होकर जिगना बाजार के पास पलट गई। बस पलटने से सवार बरातियों को मामूली चोटें आई। बस पलटने से सड़क का एक लेन बाधित रहा, दूसरे लेन से ही आवागमन होता रहा। प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र के परानीपुर से बरात विंध्याचल थाना क्षेत्र के शिवपुर में आई थी। बाराती जयमाल आदि होने के बाद बस से वापस घर जा रहे थे कि जिगना बाजार कुशहा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गई। जिससे चीख पुकार शुरू हो गई। इसमें सवार लगभग 35 बाराती किसी तरह बाहर निकले। संयोग था कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। बाराती जल्द ही दूसरे साधन से चले गए। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि घटना में किसी को घायल होने की सूचना नहीं है। सड़क को खाली कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें