मिर्जापुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सोमवार को परिवहन और यातायात विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने वाराणसी बस स्टैंड में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरक्षित यातायात, सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मृत्यु को रोकने के लिए यातायात के नियमों का पालन जरुरी है। रेलवे स्टेशन के सामने वाराणसी बस स्टैंड में परिवहन और यातायात विभाग ने कार्यक्रम किया। इस दौरान बस यूनियन के अध्यक्ष घूरन पंडा के नेतृत्व में प्राइवेट बसों के चालक, परिचालकों व मोटर चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर एआरटीओ विवेक शुक्ला, पीटीओ प्रमोद कुमार, रामसागर, यातायात प्रभारी अमरजीत सिंह चौहान उपस्थित रहे। इसके बाद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट के संबंध में चेकिंग की गई। यातातायात व्यवस्था संबंधी नियमो के बारे में अवगत कर सुरक्षित यातायात के लिए बस चालकों, परिचालकों एवं अन्य उपस्थित लोगो को वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील किया।