फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दर्शनार्थियों की कार से टकराई बस, महिला व बच्चे समेत सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। घोरावल शिवद्वार से दर्शन कर मिर्जापुर वापस लौटते समय शुक्रवार शाम को लोहिया पुल कलवारी के पास राजकीय परिवहन निगम की असंतुलित बस व दर्शनार्थियों की कार में टक्कर हो गई। हादसे में महिला व बच्चे समेत सात लोग घायल हो गये। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेंस से सीएचसी मड़िहान भेजा गया। घटना के बाद चालक बस लेकर घोरावल की तरफ चला गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी संकठा घाट निवासी राजकुमार उपाध्याय परिवार के साथ शुक्रवार को शिवद्वार दर्शन करने गए थे। दर्शन पूजन के बाद घर वापस लौट रहे थे। कलवारी से आगे बढ़े ही थे कि सामने से आ रही रोडबेज बस ने कार में टक्कर मार दिया। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहयोग करने पहुंच गए। तब तक मौका पाकर चालक बस लेकर चला गया। घायलों में राजकुमार उपाध्याय (55), उनकी पत्नी रेनू उपाध्याय (51), पुत्र रक्षक उपाध्याय (28), बहु सुरभि (26), पुत्री प्रतीक्षा (22) व धैर्य (9), जीविका (3) को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें