मिर्जापुर। कांशीराम महापरिनिर्वाण दिवस पर नौ अक्तूबर को मझवां विधानसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। इसके लिए शनिवार को पहाड़ी विकास खंड के भरपुरा गांव में सेक्टर व बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। मझवां विधानसभा प्रभारी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। मझवां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी पुष्पलता बिंद ने 2022 चुनाव में मझवां विधानसभा सीट जीता पर पार्टी की जीत संग पांचवीं बार पार्टी की सरकार बना कर बहन कुमारी मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस दौरान मंडल सेक्टर प्रभारी आचार्य गिरजाशंकर, उमाशंकर भारती, पूर्व अध्यापक हरिशंकर बिंद, रामानंद प्रजापति, जयराम पाल, रामसागर राव में अन्य मौजूद रहे।