शिव मंदिर परिसर में हुई बैठक में मौजूद बसपा कार्यकर्ता।-सोशल मीडिया।
- फोटो : udhampur news
राजगढ़। बसपा मड़िहान विधानसभा कमेटी की मासिक बैठक शुक्रवार को राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में हुई। इसमें नौ अक्तूबर को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित संस्थापक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की तैयारियों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने हर सेक्टर से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में पहुंचाने के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने का आह्वान किया। बैठक में गुड्डू राम, नंदलाल भारती, श्याम बिहारी मौर्य, राजेश देवा, सोनू मौर्य, देवराज भारती, शैलेंद्र पटेल, गंगाराम दिनकर, रमेश कोल और प्रमोद खरवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।