फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: साले की आंख का इलाज कराकर लौट रहे जीजा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। उसरहवा गांव के पास रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार कुश कुमार (30) की मौत हो गई। पसैया डगमगपुर के लक्ष्मणपुर गांव निवासी कुश कुमार अपने साले प्रद्युम्न निवासी चुनार के नुनौटी के आंख का इलाज कराने लोहंदी गए थे। वहां से डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रहे थे। साले प्रद्युम्न को डगमगपुर चौराहे पर छोड़ने के बाद घर लौटते समय ऊसरहवा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे कुश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीएचसी पड़री भेजा। जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद कुमार सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष अजित सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें