फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान। थाना क्षेत्र के ओमई पुरवा गांव के कचरिया मौजा में रविवार की रात विवाद में देवर ने भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ओमई पुरवा गांव के कचरिया मौजा में रविवार की रात जेठानी-देवरानी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि संजय पटेल ने अपनी भाभी रेखा देवी (25) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में रेखा देवी घायल हो गईं। अचेत अवस्था में भाभी को छोड़कर आरोपी देवर संजय फरार हो गया। परिजन इलाज के लिए घायल को अस्पताल ले गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेहरा में प्राथमिक उपचार के बाद मंगलवार को पीड़िता ने आरोपी संजय के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। संतनगर थाना प्रभारी राम नारायण राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें