फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 43.65 करोड़ से भैंसा में बनेगा पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय वाणिज्य उद्योग राज्य मंत्री व सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रयास से जिले को एक और सौगात मिली है। राष्ट्रीय राजमार्ग दो से कछवां कस्बे को जोड़ने वाली सड़क पर भैंसा गांव में स्थित पुलिस चौकी के पास 43.65 करोड़ रुपये की लागत से आरओबी के निर्माण के लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि क्षेत्रवासियों की तरफ से आरओबी के निर्माण की लंबे समय से मांग की जा रही थी। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद इसके निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू हो जाएगी। पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगी। दुर्घटना में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें