कैलहट। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बगही गांव के पास नहाते समय गहरे पानी में जाने से 12 वर्षीय बालक डूब गया। सूचना पर पहुंची चुनार कोवताली पुलिस गोताखोरों को बुलाकर तलाश में जुटी रही। देर शाम तक बालक नहीं मिल सका था। क्षेत्र के क्षेत्र नृिवासी नंदलाल सिंह के जुड़वा पुत्र 12 वर्षीय अंश सिंह और दीप सिंह गांव के हरिओम सिंह के 11 वर्षीय पुत्र राजेश के साथ घर से खेलने के नाम पर बाहर निकले थे। तीनों गांव के पास गंगा नदी में जाकर स्नान करने लगे। स्नान करते समय अंश सिंह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। डूबने पर शोर मचाया। शोर सुनकर उसके भाई और साथी ने खेत में काम कर रहे लोगों को आवाज दी। खेत में काम कर रहे ग्रामीण जब तक पहुंचते अंश डूब चुका था। सूचना पर चुनार कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन कराई गई। देर शाम तक तीनों का पता नहीं चल सका था। बताया गया कि तीनों बच्चें तीन दिन से घर पर बिना बताए गंगा में स्नान करने जा रहे थे। अंश के पिता की साइकिल की दुकान है।