फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीजे वाहन के पहिया से दबकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। क्षेत्र के पट्टी कला में मंगलवार को शाम को शादी समारोह के दौरान लावा बधावा कार्यक्रम साथ चल रहे डीजे पर लटक कर डांस करते समय गिरने से 10 वर्षीय बालक पहिया के नीचे आकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पट्टी कला निवासी सुखलाल चौहान की पुत्री की शादी तीन मई को तय है। मंगलवार की शाम लावा बधावा कार्यक्रम था। इसमें डीजे भी साथ चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल महिलाएं लावा लेने के लिए जा रही थीं। साथ में डीजे भी चल रहा था। इस दौरान सुखलाल का नाती रितिक (10) पुत्र बजरंगी निवासी अमांव सहाबगंज, चंदौली डीजे पर लटक कर डांस रहा था। इसी बीच वह अचानक गिरकर डीजे के पहिए के नीचे आ गया। पहिए के नीचे आने पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही वहां चीख-पुकार मच गई। परिजन घायल बालक को वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। जहां बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने वहीं घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें