फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: गंगा में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। थाना क्षेत्र के नैपुरवां घाट पर सोमवार को दोपहर बाद गंगा में स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने से बालक डूब गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के नई बस्ती टम्मलगंज मुहल्ला निवासी सूरज चौहान का सात वर्षीय पुत्र देव बाबू चौहान पास पड़ोस के दो तीन बच्चों के साथ सोमवार की दोपहर घर से खेलने के लिए निकला और लगभग तीन बजे वह गंगा में नहाने के लिए पहुंचा। नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। साथ गए बच्चों ने परिजनों को सूचना दिया। बच्चों के बताने पर परिजन गंगाघाट पहुचें। तलाश कर बालक देव बाबू को पानी से बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने बालक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि डूबने से बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें