फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जमालपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव के पास बुधवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पशु तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गई। वहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि 25 हजार का इनामी पशु तस्कर जमालपुर क्षेत्र से गुजरने वाला है। सूचना पर थानाध्यक्ष राम नारायण राम की टीम को भेजा गया। थानाध्यक्ष राम नारायण राम ने नंदपुर गांव के पास घेरेबंदी की। इस दौरान बाइक से आए इनामी पशु तस्कर सोनू उर्फ इरशाद निवासी गरौड़ी थाना अदलहाट ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग से बचते हुए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। जो पशु तस्कर के बाएं पैर में लगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अभिरक्षा में घायल पशु तस्कर को उपचार के लिए सीएचसीले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर से पूछताछ भी की गई। उन्होंने बताया कि पशु तस्कर के खिलाफ विभिन्न थानों में नौ मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि मुठभेड़ में इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें